fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

चंदौलीः किशोरी के साथ दुष्कर्म कर रहे दो युवकों को परिजनों ने पकड़ा, मुकदमा दर्ज

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र निवासी किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस दो आरोपितों की तलाश कर रही है। आरोप है कि मंगलवार की सुबह दो युवक किशोरी को जबरन एक कमरे में खींच ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके चीखने-चिल्लाने पर परिजन पहुंचे और जबर्दस्ती दरवाजा खोलकर किशोरी को बचाया। लेकिन आरोपित मौका देखकर भाग निकले।
पीड़िता के परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार सोमवार की रात किशोरी परिजनों के साथ खाना खाकर छत पर सोयी थी। सुबह घर के लोगों की नींद खुली तो वह अपने बिस्तर पर नहीं मिली। उसे ढूंढने निकले तो पड़ोसी के कमरे से किशोरी के चीखने-चिल्लाने की आवाज आई। जबरन दरवाजा खुलवाया तो किशोरी के साथ दो किशोर मिले। परिजनोें को धक्का देकर दोनों भाग निकले। घर के लोगों ने बलुआ थाना पहुंचकर नामजद तहरीर दी। थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप है जबकि दूसरा उसका सहयोग कर रहा था।

Back to top button