
चंदौली। चंदौली आरआई और एएसपी के बीच विवाद की आंच पुलिस महकमे के उच्चाधिकारियों तक पहुंच गई है। मामले की जानकारी होते ही आईजी वाराणसी रेंज एसके भगत बुधवार को पुलिस लाइन आ धमके,उन्होंने एएसपी और प्रतिसार निरीक्षक से लगभग ढाई घंटे तक बात की, दोनों से पूछताछ के बाद पत्रकारों को बताया कि मामला बेहद ही गंभीर है।
पुलिस परिवार बहुत ही बड़ा परिवार है। परिवार में छोटे-मोटे विवाद होते रहते हैं। लेकिन इस मामले की अभी कायदे से जांच की जाएगी इसके बाद मैं अपनी आख्या उच्चाधिकारियों को प्रेषित करूंगा। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एएसपी और आरआई के बीच विवाद की चर्चा महकमे में होती रही। विवाद के साथ ही पुलिस महकमे में व्याप्त भ्रष्टाचार का जिन भी बोतल से बाहर आया है। जिस तरह से एएसपी ने प्रतिसार निरीक्षक पर पुलिस कर्मियों की नियुक्ति मनमाने तरीके से करने का आरोप लगाया है। वह कहीं ना कहीं भ्रष्टाचार की ओर इशारा कर रहा है।