
संवाददाताः मुरली श्याम
चंदौली। समाजवादी पार्टी व जनवादी पार्टी सोशलिस्ट की जनक्रांति यात्रा शनिवार को चंदौली पहुंची। सपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह यात्रा का जोरदार स्वागत किया। जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय सिंह चौहान भाजपा हटाओ प्रदेश बचाओ का नारा देते हुए 2022 में अखिलेश यादव की सीएम पद पर ताजपोशी का शंखनाद कर दिया। कई जनपदों से होकर चंदौली पहुंची यात्रा का चकिया विधानसभा में जबर्दस्त स्वागत हुआ।
ग्राम सभा पचवनियां में चौहान समाज के लोगों को संबोधित करते हुए डॉ संजय चौहान ने कहा समाजवादी पार्टी की सरकार बनाइए और 2022 में वर्तमान बीजेपी सरकार को उखाड़ फेकिए। आप संजय चौहान का साथ दीजिए और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश सीएम की कुर्सी पर बैठा दीजिए। समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव अरविंद गिरी पूर्वांचल में काफिले को समर्थन दे रहे हैं। चकिया विधानसभा में सपा से टिकट के लिए दावेदारी करने वालीं राजप्रिया इंदू ने भी जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय सिंह चौहान का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कहा कि चकिया विधानसभा के चारों तरफ से एक ही आवाज आ रहा है इस भाजपा सरकार को उखाड़ फेंको। जनता महंगाई, पुलिसिया उत्पीड़न, गरीबी, भुखमरी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से तंग का चुकी है। आने वाले दिनों में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बना कर सुबे के सीएम के रूप में देखना चाहती है।
ये सपा नेता रहे मौजूद
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह काका, महासचिव नफीस अहमद गुड्डू, विधानसभा अध्यक्ष प्रभु नारायण यादव, पूर्व विधायक पूनम सोनकर, अश्वनी सोनकर, अमित सोनकर, इंजीनियर प्रवीण कुमार सोनकर, दशरथ सोनकर, बलवंत गोड,़ अजय शेखर पुल्लू, रमेश यादव, प्रदेश सचिव राजेश यादव, सूबेदार मौर्य, प्रधान जसवंत चौहान, प्रधान मार्कंडेय, अमित पांडेय, प्रवीण यादव, संजय यादव, संतोष यादव, ग्राम प्रधान सजाउद्दीन अहमद, जिला पंचायत सदस्य बृजेश सोनकर, चंद्रशेखर यादव, उपस्थित रहे