fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

Chandauli news: गंगा नदी में नहाने गया युवक हुआ लापता, घाट के किनारे मिले कपड़े और चप्पल, खोजी अभियान में जुटी एनडीआरएफ की टीम

चंदौली। अलीनगर थाना अंतर्गत कुरहना गांव के पास गंगा नदी में नहाने गया 35 वर्षीय युवक अचानक लापता हो गया। घाट किनारे कपड़े और चप्पल मिले, जिससे युवक के नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस नदी में युवक की तलाश करवा रही है। घटना से परिजन सदमे में हैं। दोपहर बाद एनडीआरएफ की टीम भी खोजी अभियान में जुट गई।

 

कुरहना गांव निवासी महेंद्र तिवारी का 35 वर्षीय पुत्र मुग्घू तिवारी शुक्रवार सुबह गांव के समरप ही गंगा नदी में नहाने के लिए निकला। काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो परिजन ढूंढते हुए नदी किनारे पहुंचे। युवक का चप्पल और कपड़े नदी किनारे पड़े मिले। लेकिन उसका पता नहीं चल सका। घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस नदी में युवक की तलाश मं जुटी है।

Back to top button