fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

Chandauli News: मुगलसराय में महिला का शव पंखे से लटकत मिला, पारिवारिक कलह का आरोप

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मढ़िया गांव में एक महिला का शव पंखे से लटका हुआ पाया गया। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।

मृतका की पहचान प्रेमलता यादव के रूप में हुई है, जिनकी शादी 2017 में होरीलाल यादव से हुई थी। होरीलाल कबीरचौरा स्थित अमूल कंपनी में काम करता है। शुक्रवार की दोपहर, होरीलाल की मां शीला यादव घर के नीचे वाले कमरे में काम कर रही थीं। इस दौरान जब वह ऊपर के कमरे में गईं, तो उन्होंने प्रेमलता को पंखे से लटका हुआ देखा।

 

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह को घटना का कारण माना जा रहा है। मृतका के दो बच्चे हैं, और इस घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

थाना प्रभारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच कर रही है और सभी तथ्यों को स्पष्ट करने की कोशिश कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस घटना के कारणों का पता चल सकेगा।

Back to top button