fbpx
ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

चंदौलीः बहन की विदाई के कुछ ही देर बाद गंगा में डूबा भाई, चार घंटे से नदी में हो रही तलाश

चंदौली। ममेरी बहन की शादी में आया वाराणसी निवासी 22 वर्षीय युवक शुक्रवार की सुबह भूपौली चौकी क्षेत्र के कैली घाट के पास गंगा नदी में डूब गया। पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में जुटी है। रिश्तेदार सदमे में हैं। युवक के माता-पिता गुजरात रहते हैं। उन्हें भी घटना की जानकारी दे दी गई है।

वाराणसी के राजातालाब थाना अंतर्गत जीतापुर गांव निवासी संतोष सिंह का 22 वर्षीय पुत्र राज सिंह मामा की लकड़ी की शादी में कैली आया था। गुरुवार को शादी थी। शुक्रवार को बारात विदा होने के बाद घर के कुछ लड़कों के साथ कैली घाट पर गंगा में नहा रहा था। पैर फिसलने के चलते गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ गए लड़कों ने शोच मचाना शुरू किया जिससे मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही भूपौली चौकी प्रभारी शिवानंद वर्मा भी पहुंच गए और गोताखोरों की मदद से नदी में डूबे युवक की तलाश शुरू करा दी। खबर लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल सका था। नदी में जाल भी डाला जा रहा है। लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी है। युवक के पिता काम के सिलसिले में गुजरात रहते हैं। रिश्तेदारों ने उन्हें भी घटना की जानकारी दे दी है।

Back to top button