fbpx
चंदौलीराज्य/जिला

चंदौली में गिरने लगा कोरोना संक्रमितों का ग्राफ, राहत की जगी उम्मीद

चंदौली। चंदौली में कोरोना संक्रमितों का ग्राफ दिनोंदिन गिरने लगा है। ऐसे में संक्रमण से राहत की उम्मीद जगी है। शनिवार को 141 पाजिटिव मरीज मिले। 354 व्यक्ति स्वस्थ हो गए। छह लोगों की मौत भी हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 1387 लोगों का सैंपल लिया गया।
संक्रमितों में दो बालक, चार बालिकाएं, 39 महिलाएं व 96 पुरूष शामिल हैं। सभी स्थानीय निवासी हैं। जनपद में बरहनी ब्लाक से 28, चहनियां चार, चकिया ब्लाक केे ग्रामीण क्षेत्र से नौ, नगरीय क्षेत्र के दो, सदर ब्लाक केे ग्रामीण क्षेत्र से आठ, धानापुर 14, नियामताबाद नौ, पीडीडीयू नगर 47, सकलडीहा 17 व दो शहाबगंज ब्लाक के रहने वाले हैं। जिले में कोरोना के अब तक कुल 14,699 मरीज मिल चुके हैं। इसमें सक्रिय केस की संख्या 2,488 है। 11,987 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं कोरोना से अब तक 224 मौतें हो चुकी हैं।

Leave a Reply

Back to top button