
चंदौली। बरहनी ब्लॉक परिसर में क्षेत्रीय विधायक सुशील सिंह ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ होली का त्योहार धूमधाम से मनाया। सभी को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कहा होली का पर्व रंगों के मिलन और प्रेम का संदेश देता है, और हमें इसे एकजुटता और भाईचारे के साथ मनाना चाहिए।
विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि होली आपसी समरसता का प्रतीक है और इसे जाति, धर्म या किसी भी भेदभाव से ऊपर उठकर सबको मिलकर मनाना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांत “सबका साथ, सबका विकास” पर भी जोर दिया और कहा कि पार्टी हमेशा लोगों के बीच समरसता और एकता बनाए रखने के लिए काम करती है। होली समारोह में गीत संगीत का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर परमानंद सिंह, श्रवण सिंह, जयप्रकाश सिंह, अक्षय सिंह, इंद्रजीत बिंद, संतोष सिंह, बेचू कनौजिया, बंधु राम, जानकी देवी, पूनम चौहान, निधि खरवार, विपिन सिंह आदि उपस्थित रहे।