fbpx
ख़बरेंचंदौली

चंदौली न्यूज : चन्द्रशेखर आजाद पर हमले से भीम आर्मी कार्यकर्ताओं में रोष, कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

चंदौली। आजाद समाज पार्टी (भीम आर्मी) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद पर मथुरा में हुए हमले के खिलाफ नाराजगी जताई। कार्यकर्ताओं ने प्रभारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर हमलावरों पर जल्द कार्रवाई की मांग की।

 

पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन हमलावरों की पहचान करने में असफल रहा है। उन्होंने चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर समाज के शोषित और वंचित वर्ग की आवाज हैं। हर स्तर पर उनके अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

 

शैलेश कुमार ने आरोप लगाया कि यह हमला किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है, इसलिए प्रशासन को तुरंत सख्त कदम उठाने चाहिए। प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

 

इस प्रदर्शन में नंदन कुमार, अभिषेक चौधरी, अंबिका कुमार, सोहन भारती सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी कर प्रशासन से न्याय की मांग की। कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

 

 

 

Back to top button