fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

चंदौली: नहर में पलटा ट्रैक्टर, इकलौते पुत्र की मौत से परिजनों में मचा कोहराम

चंदौली। नौगढ़ थाना क्षेत्र के बोझ गांव में सोमवार को ट्रैक्टर पलटने से 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटनास्थल पर जुटे लोगों ने किसी तरह शव को बाहर निकाला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बोझ गांव निवासी रामकृत यादव का पुत्र सोनू यादव (24) गांव में किसी के खेत की जुताई करने के बाद ट्रैक्टर लेकर घर जा रहा था। रास्ते में अचानक गाय आ जाने से ब्रेक लगाना पड़ा। इससे तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर में पलट गया। तेज आवास सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। किसी तरह युवक के शव को बाहर निकाला। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सोनू मा-बांप का इकलौता बेटा था। घटना से परिजनों को गहरा आघात लगा है। उसकी शादी एक साल पहले हुई थी। 13 दिसंबर को ही गवना हुआ था। पत्नी पति के मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई। घटना की जानकारी मिलते ही अचेत हो गई। परिजनों के करूण क्रंदन से माहौल गमगीन रहा। थानाध्यक्ष राजेश सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Back to top button