fbpx
क्राइमवाराणसी

Varanasi News : वाराणसी में दो अलग-अलग घटनाएं, BA की छात्रा ने लगाई फांसी, पितरों का तर्पण करने आया पिंडदानी गंगा में डूबा

वाराणसी। शहर में शनिवार को दो अलग-अलग घटनाएं हुईं। बीए में पढ़ने वाली छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं पितरों का तर्पण करने आया पिंडदानी स्नान के दौरान गंगा में डूब गया। घटना के बाद पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी रही।

 

चेतगंज थाना के हबीबपुरा स्थित गर्ल्स हास्टल के कमरे में छात्रा का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। वह आर्य महिला पीजी कालेज में बीए प्रथम वर्ष में पढ़ाई करती थी। अंबेडकर नगर के जहांगीरगंज गिरैया बाजार कल्याणपुर निवासी छात्रा अंशिका सिंह (18) पुत्री ज्ञानी जैल सिंह गर्ल्स हास्टल में कमरा लेकर रहती थी। शनिवार की सुबह काफी देर तक उसका दरवाजा नहीं खुला तो हास्टल मैनेजर ने अनहोनी की आशंका जताई। इसके बाद दरवाजा तोड़कर लोग अंदर पहुंचे छात्रा का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। यह देखकर अवाक रह गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई। वहीं परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई। वहीं दूसरी घटना अस्सी घाट पर हुई। पितरों को तर्पण करने आए जितेंद्र सिंह थापा (60) गंगा स्नान के दौरान डूब गए। गोताखोरों की टीम तलाश कर रही है। बताया जा रहा कि जितेंद्र काफी ट्रेंड तैराक थे। एक बार आधा गंगा पार कर जाते थे। शनिवार की सुबह अस्सी घाट पर पितरों का तर्पण कराने पहुंचे थे। वह गंगा में स्नान कर रहे थे, लेकिन दो-तीन बार डुबकी लगाने के बाद फिर बाहर नहीं निकले। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। अस्सी घाट पर थापा परिवार के लोग जुटे रहे।

 

Back to top button