fbpx
ख़बरेंवाराणसी

Varanasi News : कंपोजिट विद्यालय के शिक्षक को लगातार पांचवीं बार मिला जिला स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक अवार्ड

वाराणसी। सेवापुरी ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय गैरहां के प्रधानाध्यापक देवेंद्र कुमार उपाध्याय को लगातार पांचवीं बार जिला स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक अवार्ड मिला है। इससे शिक्षक के साथ ही सहकर्मी व छात्र-छात्राएं भी गदगद हैं। पिछले 29 वर्षों से शिक्षण कार्य कर रहे गंगापुर के डीह गंजारी गांव निवासी श्री उपाध्याय का दूरदर्शन पर भी प्रसारण हो चुका है।

PS Gairaha

उन्होंने बताया कि कंपोजिट विद्यालय में गत 23 वर्षों से कार्यरत हैं। उन्होंने बीएससी, डबल एमए (अर्थशास्त्र एवं समाजशास्त्र) और अर्थशास्त्र से पीएचडी किया है। उन्हें शिक्षण काल के दौरान कुल 16 पुरस्कार मिल चुके हैं। इसमें नीति आयोग दिल्ली भारत सरकार के उपाध्यक्ष अमिताभ कांत ने बेस्ट प्रेरक विद्यालय अवार्ड एवं उत्कृष्ठ शिक्षक अवार्ड, ,जिला स्तरीय उत्कृष्ठ शिक्षक अवार्ड लगातार पांच वर्षों से, विद्यालय कायाकल्प के लिए डीएम से अवार्ड एवं सामाजिक कार्यों के लिए डेटाल इंडिया ने दो बार सम्मानित किया। वहीं विद्यालयी गतिविधियों, खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए सम्मानित किए जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि हमारे स्कूल के बच्चे प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करते हैं। विद्यालय के दो बच्चे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मिलने गए थे। उन्हें विशेष रुप से बुलाया गया था। ये बच्चे विज्ञान के क्षेत्र में अवार्ड प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम उनकी नियुक्ति डिग्री कॉलेज में हुई थी। छह वर्षों बाद बेसिक शिक्षा की हाल देखकर बेसिक शिक्षा में अध्यापन कार्य करने का मन बना लिया।

Back to top button