
चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के कुछमन गांव के कुए में 50 वर्षीय व्यक्ति का शव उतराया मिला। घटना से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शिनाख्त बथावर गांव निवासी केके के रूप में हुई। वह माला-फूल बेचने का काम करता था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि मृतक बीते नौ नवंबर से ही लापता था।
मृतक स्टेशन के आसपास रहकर माला फूल बेचने का काम करता था। इसके अलावा शराब के नशे का आदी भी था। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक विगत 9 नवम्बर से लापता था आज उसका कुएं में उतराया हुआ शव देखा गया। स्थानीय लोगांे के अनुसार उस दिन कुएं के समीप ही त्रयोदशाह संस्कार का भोज चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि उक्त भोज से लौटते वक्त नशे की हालत में कुएं में गिर गया होगा और आज उसका शव उतराया हुआ देखा गया है।