
चंदौली। पेट की तकलीफ, गैस या उदर से जुड़ी जटिल समस्याओं के परेशान हैं तो यह खबर आप ही के लिए है। बीएचयू, हेरिटेज और मेडिकल कालेज कोलकाता जैसे उत्कृष्ट चिकित्सा संस्थानों में काम कर चुके युवा चिकित्सक डा. वेद प्रकाश उपाध्याय (एमबीबीएस, एमएस, सर्जिकल गैस्ट्रोलॉजिस्ट) अब 24 घंटे चंदौली स्थित वेदांता हास्पिटल में उपलब्ध रहेंगे। जिला अस्पताल के पास स्थित अस्पताल पांच फरवरी से शुरू हो जाएगा। चंदौली की जनता के लिए यह उपलब्धि से कम नहीं है।
सस्ता और बेहतर इलाज
बीएचयू में अपनी सेवाएं दे चुके डा. वेद प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि सस्ती और बेहतर सेवाओं के लिए ही इस अस्पताल की स्थापना की गई है। 24 घंटे कुशल चिकित्सकों का परामर्श प्राप्त होगा। अत्याधुनिक मशीनों से जांच और सर्जरी की सुविधा उपलब्ध रहेगी। पांच फरवरी से वेदांता हास्पिटल मरीजों की सेवा के लिए सुलभ हो जाएगा। बताया कि अस्पताल में एडवांस आर्थोपेडिक्स (हड्डी रोग), जनरल सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, दूरबीन विधि से अपेंडिक्स, गाल ब्लाडर और हार्निया का आपरेशन किया जाएगा। यानी अच्छे इलाज के लिए यहां के लोगों को वाराणसी और महंगे निजी अस्पतालों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। एक ही छत के नीचे सभी रोगों का इलाज होगा।