
पं. अभुलेंद्र दूबे की कलम से
मो. 6388403618
मेष
सहयोगियों से सहयोग से कहीं लगाया गया रुपया लाभदायक रहेगा। भाग्य का साथ मिलने से प्रसन्नता रहेगी। किसी भी प्रकार के जोखिम भरे कार्य को टालना ठीक रहेगा। आज गुरु के प्रबल रहने से पूजा.पाठ में विशेष मन लगेगा। साधु-सन्यांसियों की सेवा व दर्शन से भाग्य और चमकेगा।
वृष
आज किसी अपने के व्यवहार से मन दुखी रह सकता है। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय भविष्य के लिए काष्टकारी हो सकता है। इस लिए कोई भी कार्य पूरी तरह सोच-विचार कर करें। व्यापार.व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनी रहेगी लेकिन चोट और दुर्घटना के भी योग हैं। इस लिए वाहन सावधानी से चलाएं। माता दुर्गा के दर्शन करें।
मिथुन
भागदौड़ के बीच कहीं से अप्रिय समाचार मिल सकता है लेकिन विचलित होने की आवश्यकता नहीं हैं। आवेश में किसी को कटु बचन न बोलें। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ने से भी मन खिन्न रहेगा। पुराना रोग उभरने से मन में नकारात्मकता रहेगी। आलस्य को त्याग कर भगवान गणेश की अराधना करें।
कर्क
मन पसंद भोजन की प्राप्ति हो सकती है। जल्दबाजी में किसी के कहने से कहीं निवेश न करें। व्यापार-व्यवसाय के लिए स्थिति ठीक ठाक है। आप से जलन रखनेवाले लोग हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे लेकिन चिंता की बात नहीं है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह समय सफलता हासिल करने का है। शिवलिंग पर दूध मिलाकर चढाएं।
सिंह
घर के बडे-बुजुर्गों के सहयोग से प्रापर्टी की खरीदारी के योग बने हुए हैं। लंबे समय से रुका कोई कार्य बनने से बड़ा लाभ हो सकता है। बेरोजगार लोगों के लिए रोजगार के अवसर बनने से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। इस बीच शत्रुओं से सावधान रहें वे हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे। भगवान सूर्य को जल अर्पित करें।
कन्या
इस राशि वालों के लिए रोजगार मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी वालों के लिए भी दिनमान अच्छा रहेगा कार्य स्थल पर उनकी प्रशंसा होगी। स्वास्थ्य थोड़ा नरम हो सकता है। इस लिए ध्यान करने की जरूरत है। सोच-समझकर किया गया निवेश भविष्य में लाभदायक साबित हो सकता है। भाग्य की अनुकूलता रहेगी। भगवान प्रथमेश को दुर्वा चढ़ाएं।
तुला
आज घर बाहर सुख शांति का अनुभव करेंगे। मान सम्मान भी बढ़ा चढ़ा रहेगा। कोई रुका कार्य करने का मन करेगा, जिसमें वरिष्ठ व्यक्तियों का मार्गदर्शन लाभदायक रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी आप की प्रशंसा के पुल बांधेंगे लेकिन अपने को संयमित रखें। हनुमान जी का स्मरण कर ही घर से निकलें बाधाएं दूर होंगी।
वृश्चिक
आज सम्मान व उपहार की प्राप्ति हो सकती है। बेरोजगार लोगों को उपहार व सम्मान मिल सकता है। कोई बड़़ा काम होने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार.व्यवसाय में आशातित लाभ होने के योग हैं। अपने फायदे की बात घर के बाहर के लोगों से शेयर न करें। चैतरफा लाभ के लिए हनुमान जी को सिंदूर और चोला चढ़ाएं।
धनु
आज जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाए रखें। कोई भी निर्णय पूरा सोच समझ कर करें। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। कार्य व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी लेकिन दुष्टजनों से सावधानी बरतें। कोई पुराना रोग उभर सकता है, जिससे मन का संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है। गाय को पांच केला खिलाएं अनिष्ट टल जाएगा।
मकर
परिवार का सहयोग प्राप्त होने से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। फंसा हुआ पैसा मिलने का योग बना हुआ है। व्यावसायिक यात्राएं सफल रहेंगी। लंबे समय से चले आ रहे पेट के रोग में राहत का अनुभव होगा। राजकीय सहयोग से कारोबार में वृद्धि की स्थिति बनेगी। नौकरी में भी वातावरण सुखद रहेगा। पीपल के पेड़ के नीचे दीपक का दान करें।
कुंभ
शनि के मार्गी होने से अब आय में वृद्धि होने के नए रास्ते मिलेंगे। शासन व मित्रों के सहयोग से भविष्य की किसी बड़ी योजना को बल मिलेगा। राजनितिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धूर्त व्यक्तियों से दूरी बनाए रखें, अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ भी सकता है। स्वास्थ को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही न करें। शनि देव को तैल चढ़ाएं।
मीन
पुराने साथियों से मुलाकात से मन प्रसन्न रहेगा। उनके सहयोग से कोई काम भी हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय मनोवांछित लाभ मिलने के योग हैं। हालांकि शत्रु सक्रिय रहेंगे। इस बीच पूरी सावधानी बरतने की आवश्कता है। गुरुजनों के मार्ग दर्शन से अनिष्टों का शमन होगा। ब्राम्हण को पीली वस्तुओं का दान ठीक रहेगा।