fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : हर दिन हर घर आयुर्वेद विषय पर भाषण देने वालों को मिलेगा ईनाम, योग शिविर का होगा आयोजन

चंदौली। सप्तम आयुर्वेद दिवस कार्यक्रम के उपलक्ष्य में (हर दिन हर घर आयुर्वेद) जनपद स्तर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरण समारोह एवं निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं योग शिविर का आयोजन गुरुवार को मुख्यालय स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में किया जाएगा। जिलाधिकारी ईशा दुहन की ओर से विजेताओं में पुरस्कार वितरण किया जाएगा। साथ ही साथ आयुर्वेद के संक्षिप्त विषयों पर विशेषज्ञ अपनी राय देंगे।

 

शिविर में काय चिकित्सा, शल्य विज्ञान, स्त्री एवं प्रसूति रोगों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा निःशुल्क आयुर्वेद औषधि वितरण, पोषक मोदक वितरण, पंचकर्म एवं 15 वर्ष तक के बच्चों को स्वर्ण प्राशन का लाभ देकर उनके रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जाएगा। प्रशासन एवं आयुर्वेद विभाग के संयुक्त पहल पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिले में संचालित आयुर्वेद चिकित्सालयों, हेल्थ वेलनेस सेन्टर, योग वेलनेस सेन्टर पर उपलब्ध सेवाओं एवं औषधियों से प्राप्त होने वाले लाभों के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी। साथ ही आयुर्वेद विधा का लाभ उठाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा। ताकि नगरों के साथ ही सुदूर क्षेत्र के लोगों को भी अभियान से जोड़कर लाभ पहुंचाया जा सके।

 

Back to top button