fbpx
चंदौलीप्रशासन एवं पुलिसराज्य/जिला

चंदौली में आएगी हरियाली, मानसून सीजन में रोपे जाएंगे 49.13 लाख पौधे

चंदौली। डीएम संजीव सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक हुई। इसमें मानसून सीजन में पौधारोपण को लेकर चर्चा हुई। जिले में 49.13 लाख पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित करने के साथ विभागाध्यक्षों को लक्ष्य के अनुरूप पहले की गड्ढों की खोदाई समेत अन्य तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए गए।
डीएफओ दिनेश सिंह ने बताया कि इस बार जिले में कुल 49 लाख 13 हजार 764 पौधे रोपित कराने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें वन विभाग 27,12,204, पर्यावरण विभाग 3,01,356, ग्राम्य विकास 11,25,840, राजस्व 1,28,160, पंचायती राज 1,28,160, कृषि विभाग 2,15,712 व उद्यान विभाग 1,42,027 पौधे लगवाएगा। जुलाई में पौधारोपण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वन विभाग की नर्सरी में लक्ष्य के अनुरूप पौधे तैयार किए जा रहे हैं। डीएम ने कहा, सभी विभागाध्यक्ष गड्ढों की खोदाई व अन्य कार्य पूरा कर लें। अपनी कार्ययोजना बनाकर वन विभाग को उपलब्ध करा दें। पौधारोपण के लिए उपयुक्त स्थान का चयन किया जाना चाहिए। ताकि आगे चलकर किसी तरह की दिक्कत न होने पाए। उन्हें रोपित किए जाने वाले पौधों को संरक्षण पर भी जोर दिया। बोले, सार्वजनिक स्थानों पर रोपे गए पौधों की देखभाल की भी व्यवस्था की जानी चाहिए। ताकि पौधे वृक्ष का रूप ले सकें। इसके लिए ग्राम पंचायतों को जिम्मेदारी सौंपी जाए। साथ ही ग्रामीण स्तर पर नियुक्त कर्मियों को भी इस काम में लगाएं। सीडीओ अजितेंद्र नारायण, एडीएम अतुल कुमार, डीडीओ पदमकांत शुक्ला, कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती, डीपीआरओ ब्रह्मचारी दुबे मौजूद थे।

Leave a Reply

Back to top button