fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौली की खस्ताहाल सड़कों को लेकर हमलावर विपक्ष, सपा विधायक ने दिया धरना, कांग्रेसियों ने फूंका पुतला

चंदौली। जिले की खस्ताहाल सड़कों को देखकर यह कह सकते हैं कि योगी सरकार अपने वायदे पर खरा नहीं उतर सकी है। विपक्षी दल जनमानस से सीधे जुड़ी इस समस्या को लेेकर मुखर हो रहे हैं। शुक्रवार को सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने सकलडीहा क्षेत्र की खराब सड़कों की मरम्मत की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं संग तहसील मुख्यालय पर धरना दिया। वहीं कांग्रेसियों ने जिला मुख्ययालय पर प्रदेश के डिप्टी सीएम और लोक निर्माण मंत्री केशव प्रसाद मौर्य का पुतला फूंका।

सपा विधायक ने दिया धरना
सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र की अधिकांश सड़कों की हालत खस्ता है। सबसे बुरा हाल सकलडीहा वाया सैदपुर मार्ग का है। खराब सड़कों के मुद्दे पर सकलडीहा विधायक नेे पहले की धरना-प्रदर्शन का एलान कर दिया था। शुक्रवार को कार्यकर्ताओें के साथ तहसील मुख्यालय पर डट गए। धरने को संबोधित करते हुए सपा विधायक ने कहा कि पीडब्ल्यूडी केे अधिकारी सत्ता पक्ष के नेताओं के इशारे पर नाचते हैं। कई दफा सड़कों को ठीक कराने के लिए विभागीय अधिकारियों से कहा गया लेकिन उनके कान पर जूं तक नहीं रेेंगती। डीएम के निर्देश का भी इनपर कोई असर नहहीं होता है। सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का सरकार का दावा मात्र छलावा है। इस सरकार में किसान, नौजवान सब परेशान हैं। हर तरफ भ्रष्टाचार फैला है। इस अवसर पर लक्ष्मण पासवान, चाखन यादव, अनिल यादव, अभय यादव, सिंटू यादव, मुकेश यादव आदि मौजूद रहे।

कांग्रेसियों ने फूंका डिप्टी सीएम का पुतला
कांग्रेसियों ने मुख्यालय स्थित सकलडीहा तिराहे के पास लोक निर्माण मंत्री केशव प्रसाद मौर्या का पुतला फूंककर विरोध जताया। इस दौरान शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शीघ्र सड़कों की मरम्मत न कराए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। कहा लोक निर्माण विभाग में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। इसके चलते जिले के कई मुख्य मार्गों की दशा दयनीय बनी हुई है। चंदौली से सैदपुर मार्ग की दशा अत्यंत खराब है। बारिश के दौरान सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। भाजपा सरकार ने प्रदेश में सुशासन और गड्ढामुक्त सड़कों का वादा किया था, लेकिन यह हवाहवाई साबित हो रहा। स्थानीय जनप्रतिनिधि भी जनता की समस्याओं को लेकर पूरी तरह से निष्प्क्रिय हैं। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, नारायण मूर्ति ओझा, श्रीकांत पाठक, तौफीक खान, रामानंद यादव, प्रदीप मिश्रा, गंगा प्रसाद, रामसुमेर राम, जुगलकिशोर, सत्येंद्र उपाध्याय मौजूद थे।

Leave a Reply

Back to top button