fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

चंदौली पुलिस की हिरासत से फरार हुआ लूट का आरोपित, महकमे में हड़कंप

चंदौली। यही है चंदौली पुलिस की मुस्तैदी। लूट का आरोपित थाने से फरार हो गया। महकमे में खलबली मच गई है। उसे दोबारा पकड़ने के लिए पुलिस गांव और जंगलों की खाक छान रही है। मामला चकरघट्टा थाने का है।
चकरघट्टा पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। थाना क्षेत्र में विगत दिनों डिलीवरी बाॅय के साथ हुई लूट का आरोपित संदीप कुमार उर्फ रवि शुक्रवार की भोर में थाने से फरार हो गया। जानकारी होते ही महकमे में खलबली मच गई। उसे दोबारा पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। अभियुक्त अपराध संख्या 28/21 धारा 394 और 412 आईपीसी के तहत गिरफ्तार किया गया था। सोनभद्र जिले के निवासी डिलवरी बाॅय को लूट के दौरान गोली भी मारी गई थी। जबकि बदमाशों ने खलासी को भी लक्ष्य कर फायर किया था। चंदौली पुलिस अधीक्षक के पीआरओ ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपित के थाने से फरार होने की जानकारी मिली है। वह कैसे और किन परिस्थितियों में भाग इसका पता लगाया जा रहा है। बहरहाल यह पुलिस की बड़ी लापरवाही मानी जा रही है। इस मामले में लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ एसपी कड़ी कार्रवाई कर सकते हैं।

Leave a Reply

Back to top button