fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

चंदौलीः शादी के एक माह बाद ही युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान, ये रही वजह

चंदौली। शादी के एक माह बाद ही 26 वर्षीय युवक ने अपने घर में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाकर लगातार नोटिस भेज रहे थे। मानसिक रूप से परेशान युवक ने शुक्रवार की रात आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत हरिशंकरपुर की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार हरिशंकरपुर निवासी स्वर्गीय इंद्रजीत सिंह बाघा के 26 वर्षीय पुत्र हरदयाल सिंह बाघा की शादी एक माह पूर्व ही हुई थी। लड़की 15 दिन ही ससुराल में रही और अपने घर चली गई। इसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए नोटिस भेजनी शुरू कर दी। हरदयाल सिंह के परिजनों का आरोप है कि लड़की उम्र में लड़के से 10 वर्ष बड़ी थी और दिमागी तौर पर कमजोर भी थी। इसके बाद भी धोके से शादी कराई गई। हरदयाल के परिवार वालों को यह बात पता चली तो 15 दिन बाद ही लड़की को मायके छोड़ आए। इसके बाद से ही दोनों परिवारों के बीच विवाद शुरू हो गया। लड़की पक्ष के लोगों ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी, जिससे हरदयाल परेशान रहने लगा। शुक्रवार की रात उनके घर के पार्किंग एरिया में फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी होते ही कोतवाल संजीव मिश्र मौके पर पहुंचे और परिजनों के पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

Back to top button