
चंदौली। चंदौली के मशहूर आर्थो चिकित्सक डा. बिनोद बिंद को सपा ने भदोही जनपद की ज्ञानपुर विधान सभा से अपना उम्मीदवार बनाया है। ज्ञानपुर को बाहुबली विधायक विजय मिश्रा का गढ़ माना जाता है। इस क्षेत्र में विजय मिश्रा का काफी दबदबा भी है।
डा. बिनोद बिंद पिछले कुछ समय से राजनीति में सक्रिय हो गए थे। वे मिर्जापुर जिले की 397 मझवां विधान सभा सीट से टिकट मांग रहे थे और इस क्षेत्र में प्रचार प्रसार भी कर रहे थे। लेकिन अंतिम समय में पार्टी ने इनको भदोही के ज्ञानपुर से टिकट पकड़ा दिया। वर्तमान में बाहुबली विजय मिश्रा इस सीट से विधायक हैं। हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. बिनोद बिंद रमा देवी हास्पिटल संचालक हैं।