
चंदौली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र नीरज सिंह के जनपद आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीडीडीयू नगर में उनका भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं के स्वागत से नीरज गदगद नजर आए। वहीं कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
भाजपा नेता सुधीर चौहान के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कैलाशपुरी मोड़ के समीप फूल-मालाओं से स्वागत किया। स्वागत से गदगद नीरज सिंह ने कहा कि आपका अपार स्नेह एवं प्यार पाकर मैं अविभूत हूं। भाजपा संगठन के प्रति अपना आभार भी व्यक्त किया। इस दौरान राणा प्रताप सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।