
चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के औद्योगिक नगर फेज-2 स्थित एक धागा फैक्ट्री में शार्ट सर्किट से आग लग गई। फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर भाग कर बाहर निकल गए। जेसीबी से तोड़कर रास्ता बनाया गया। ताकि धुएं और घुटन से कोई नुकसान न हो। आम तौर पर फैक्ट्रियों में अग्निशमन यंत्र नहीं रखे जाते हैं। मानक के अनुसार नहीं होता है फैक्ट्रियों का संचालन। तकरीबन हर वर्ष औद्योगिकनगर क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं होती हैं। जिला प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।