
वाराणसी। निकाय चुनाव के पहले नगर निगम में नगर पालिका रामनगर का विलय कर दिया गया। इसका काफी विरोध भी हुआ। इसके बावजूद भाजपा ने रामनगर की तीन सीटों में से दो जीत कर अपना परचम लहरा दिया। वहीं इस बार कांग्रेस का सफाया हो गया।
रामनगर एक ऐसा क्षेत्र है जहां से भाजपा को सफलता नहीं मिलती थी। अध्यक्ष पद पर जीत तो दूर सदस्य भई जीतना मुश्किल हो जाता था। इस कारण जब रामनगर का विलय हुआ तो लोग आरोप लगाने लगे कि भाजपा यहां नहीं जीतती इसलिए नगर निमग में विलय कर दिया गया। लोगों ने धरना प्रदर्शन भी किया, लेकिन जब परिणाम आया तो भाजपा ने बाजी मार ली।
रामनगर की तीन सीटों में से दो पर भाजपा ने कब्जा कर लिया। गोलाघाट वार्ड में भाजपा की मोनिका यादव ने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस की किरण शर्मा को 1063 मत से हराया। इसी तरह रामपुर वार्ड से भाजपा के लल्लन सोनकर ने निर्दल प्रत्याशी उमेश सेठ को 1042 मत से हराया।
वहीं पुराने नामनगर में सपा के रामकुमार यादव ने भाजपा के रितेश पाल को 400 वोट से मात दी। इस तरह रामनगर में लगातार झंडा बुलंद करने के बाद भई कांग्रेस को यहां एक भी सीट नहीं मिली।