
चंदौली। सैयदराजा बाहुबलियों और धनबलियों का पसंदीदा विधान सभा क्षेत्र रहा है। बाहुबली बृजेश सिंह और विनीत सिंह भी यहां से अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। बात अलग है कि जनता ने इन्हें नकार दिया। लेकिन यहां के चुनावी मुकाबले पर पूरे प्रदेश की नजर रहती है। कुछ अप्रत्याशित नहीं हुआ तो बीजेपी से सुशील सिंह का टिकट लगभग पक्का है। सपा किसे टिकट देगी जनता को इसका इंतजार है। सपा में दिलचस्पी रखने वालों का मूड भांपने के लिए पूर्वांचल टाइम्स ने सर्वे किया था, जिसके परिणाम सामने आ चुके हैं। पूर्व विधायक और सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू पर लोगों का भरोसा कायम है। कुल 18 हजार 612 लोगों ने अपने पसंद के प्रत्याशी को वोट किया। सर्वाधिक 10 हजार 428 वोट मनोज सिंह डब्लू के पक्ष में गए। जबकि दूसरे स्थान पर रहे सुधाकर कुशवाहा को 7178 लोगों ने पसंद किया।
बदले समीकरण में सुधाकर कुशवाहा भी होड़ में
पूर्वांचल टाइम्स सर्वे में तो यह बात साफ हो गई कि सपा से टिकट के लिहाज से सैयदराजा में मनोज सिंह डब्लू के मुकाबले में कोई नहीं है। लेकिन बदले राजनीतिक समीकरण में सुधाकर कुशवाहा भी होड़ में बने हुए हैं। 7178 लोगों ने इनके पक्ष में वोट किया है। तीसरे पायदान पर रहे वीरेंद्र कुमार बिंद डाक्टर को 904 वोट मिले और पूर्व जिलाध्यक्ष बलिराम यादव को महज 102 लोगों का वोट प्राप्त हुआ।
ये रहे सर्वे के परिणाम