
चंदौली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को चकिया नगर स्थित विधायक आवास पर केक काटकर मनाया। इस दौरान उनके व्यक्तित्व व कृतित्व की चर्चा की। साथ ही उनके दीर्घायु होने की कामना की।
विधायक कैलाश खरवार ने कहा कि रक्षा मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की विरासत को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उनकी विरासत को संभाल रहे हैं। अटल जी ने जो सपना देखा था, उसे साकार करने में जुटे हैं। मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अपने मिलनसार स्वभाव और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मजबूत जुड़ाव के लिए रक्षा मंत्री को जाना जाता है। पार्टी व देश के लिए उनका योगदान प्रेरणादायक है। इस दौरान गौरव श्रीवास्तव, कैलाश जायसवाल, शिवरतन गुप्ता, संदीप गुप्ता आशु,दिव्या जायसवाल, सुशील पांडेय, प्यारे सोनकर, मनोज जायसवाल, शुभम मोदनवाल, दिनेश कसौधन, रवि गुप्ता,राजकुमार गुप्ता आदि रहे।