
चंदौली। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की सावधान रैली 16 अक्टूबर को सकलडीहा क्षेत्र के तुलसी आश्रम में होगी। इसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर जनसभा को संबोधित करेंगे। इसको सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कमलापुर से बाइक यात्रा निकाली। हास्पिटल के संस्थापक डा. रमाशंकर गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया।
उन्होंने कहा कि सुभासपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा तुलसी आश्रम में होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जन-जन तक संदेश पहुंचाने का आह्वान किया। प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्य्क्ष ओ की रैली में तीस हजार कार्यकर्ता भाग लेंगे । मोटरसाइकिल यात्रा से गांवो में घूम घूम कर पार्टी के नीतियों को बताएं। बाइक यात्रा इनायतपुर, पसाई, पिपरी, जोगवां, दुबौलियां, जमुड़ा, महारानी, हरिचरना, खोर, ओनवल, कादिराबाद, गौसपुर नौरंगाबाद होते हुए पुनः कमालपुर पहुंचकर समाप्त हुई। बाइक यात्रा में प्रदेश सचिव महेंद्र राजभर, जमुनी देवी, हवलदार राजभर, चन्द्रमा राजभर आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।