fbpx
चंदौलीराज्य/जिलाविधान सभा चुनाव

सैयदराजा का चुनाव परिणाम घोषित, लगातार चौथी बार विधायक बने सुशील, जानिए किसको कितने मत मिले

चंदौली। सैयदराजा में एक बार फिर कमल खिलाकर सुशील सिंह लगातार चौथी बार विधायक बन गए। उन्होंने 87 हजार 891 मत हासिल कर सैयदराजा विधानसभा सीट पर दोबारा जीत का परचम लहराया। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी मनोज कुमार सिंह डब्लू को 76 हजार 974 वोट मिले। वहीं बसपा प्रत्याशी को मात्र 36 हजार 848 वोटों से संतोष करना पड़ा। इसके पहले सुशील 2012 व 2007 के चुनाव में सपा के प्रभुनारायण सिंह यादव को हराकर विधायक बने थे।

शुरूआत के सात चरणों की मतगणना में सपा प्रत्याशी ने मामूली बढ़त बना रखी थी। आठवें राउंड की मतगणना में सुशील ने बढ़त हासिल की। इसके बाद जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ती गई, वैसे-वैसे सुशील के वोटों का अंतर बढ़ता गया। उन्होंने सपा प्रत्याशी मनोज सिंह डब्लू को 10 हजार 917 वोटों से शिकस्त देकर एक बार फिर हराया। कांग्रेस की विमला को 2155, रमेश कुमार को 749, शाहजमा खान शाही को 1749, सिद्धार्थ प्राणबाहू को 406, सुरेश सिंह को 293, नीलू सिंह को 428, रमेश को 260, रवींद्र को ६१३ वोट मिला।

1645 ने दबाया नोटा का बटन
सैयदराजा विधानसभा में 1645 मतदाताओं ने प्रत्याशियों को नकार दिया। उन्होंने किसी भी प्रत्याशी को वोट देने की बजाए नोटा का बटन दबाया। विधानसभा में कुल 2 लाख 10 हजार 348 मत पड़े थे। इसमें 315 अवैध माने गए। शेष मत प्रत्याशियों के खाते में जुड़े।

जानिए सुशील कब-कब बने विधायक
2007 के विस चुनाव में सुशील सिंह ने लगभग 4800 मतों से प्रभुनारायण को शिकस्त देकर विधायक की कुर्सी उनसे छीन ली थी। 2012 के विधानसभा चुनाव में सकलडीहा विधानसभा से सुशील व प्रभुनारायण आमने-सामने रहे। सुशील ने निर्दल प्रत्याशी के तौर पर एक बार फिर प्रभुनारायण को हराया। सुशील सिंह को 66,509 और प्रभुनारायण को 59661 वोट मिले थे, जबकि बसपा के रामबिहारी चौबे को 42,818 मतों से संतोष करना पड़ा था। 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने सैयदराजा विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी। एक बार फिर सैयदराजा से जीतकर अपनी लोकप्रियता का परचम लहराया।

Back to top button