fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

चंदौलीः गम में बदली होली की खुशी, सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, पोल से टकरा गई तेज रफ्तार बाइक

चंदौली। होली की खुशी गम में बदल गई। सैयदराजा थाना के फत्तेपुर गांव के समीप शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक पोल से टकरा गई। बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही परिजनों को घटना की जानकारी दी। इससे कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।

इलिया थाना के रोहाखी गांव निवासी अभिषेक (20) व बिहार प्रांत के भभुआ जिले के चांद थाना के बैरी गांव निवासी सुरेश (26) शुक्रवार को सदर कोतवाली के नरसिंहपुर स्थित रिश्तेदारी में होली खेलने गए थे। शाम के वक्त बाइक से धरौली की तरफ जा रहे थे। जैसे ही दोनों फत्तेपुर गांव के समीप पहुंचे, तभी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पोल से टकरा गई। इससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायलों को जिला अस्पताल भेजा। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों के पास मिले कागजातों व मोबाइल के जरिए उनकी शिनाख्त की। इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी। इससे कोहराम मच गया। घटना से परिजनों को गहरा सदमा लगा है।

Back to top button