चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौलीः पूर्व सीएम अखिलेश यादव की एक झलक पाने को बेताब दिखे कार्यकर्ता, रोकने में सुरक्षाकर्मियों के छूटे पसीने, धक्कामुक्की

चंदौली। पूर्व सीएम अखिलेश यादव का जादू कार्यकर्ताओं के सिर चढ़कर बोलता है। सोमवार को सपा प्रमुख मनराजपुर पहुंचे तो कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। कन्हैया यादव के घर के आस-पास बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जमा हो गए थे। पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने घर के पास फटकने नहीं दिया तो पास ही में पेड़ पर चढ़कर बैठ गए।

पूर्व सीएम अखिलेश यादव 12ः47 बजे मनराजपुर कन्हैया यादव के घर पहुंचे। पूर्व सीएम की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों ने कुछ प्रमुख पदाधिकारियों को छोड़कर शेष कार्यकर्ताओं को घर के बाहर बैरिकेडिंग के पास रोकना चाहा तो उत्साही कार्यकर्ता सुरक्षाकर्मियों से ही उलझ गए। उन्हें रोकने के लिए जोर जबर्दस्ती करनी पड़ी। पुलिस कार्यकर्ताओं को धक्के देकर दूर किया। काफी देर तक कार्यकर्ताओं ने सुरक्षिाकर्मियों को छकाए रखा। कुछ यही हाल अखिलेश यादव के वापस जाने के दौरान भी हुआ।

Back to top button
error: Content is protected !!