fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : सलाखों के पीछे पहुंचे आरोपी, जिले का प्रदेश में पहला स्थान, अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता को प्रशस्ति पत्र

चंदौली। महिला अपराधों में सजा के मामले में अतिपिछड़ा जिला प्रदेश में सबसे आगे पहुंच गया है। २०२२ में १५ महिला अपराधों में दोषियों को सजा हुई। इस पर अपर पुलिस महानिदेशक ने अभियोजन अधिवक्ता शमशेर बहादुर सिंह को प्रशस्ति पत्र भेजा है।

 

जिले में महिलाओं के खिलाफ अपराध व पाक्सों के आरोपित सलाखों के पीछे पहुंच रहे हैं। इसमें अभियोजन अधिवक्ता की अहम भूमिका है। दरअसल, स्थानीय न्यायालय में पाक्सो मामले में सरकार की ओर शमशेर बहादुर पैरवी करते हैं। तथ्यों को मजबूती से रखने के साथ आरोपितों को सजा दिलाते हैं। प्रदेश भर अभियोजन मामलों व अधिवक्ताओं की कार्यक्षमता की समीक्षा की गई। इसमें जनपद का बेहतर प्रदर्शन रहा। प्रदेश में शमशेर बहादुर को चौथा स्थान मिला है। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ईशा दुहन ने अधिवक्ता शमशेर बहादुर को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। अधिवक्ता ने बताया कि जनपद में पाक्सो का एक ही न्यायालय है, जबकि अन्य जनपदों दो या उससे अधिक न्यायालय में सुनवाई होती है।

Back to top button