fbpx
ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

चकिया आदित्य पुस्तकालय के अध्यक्ष बने मारुति नंदन

संवाददाता: कार्तिकेय पाण्डेय

चंदौली। चकिया स्थित आदित्य पुस्तकालय का वार्षिक चुनाव शुक्रवार की दोपहर कचहरी परिसर में शांति व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर मारुति नंदन आनंद और रामकरण एडवोकेट ने नामांकन किया था। महामंत्री पद के लिए विकास कुमार पांडेय ने नामांकन किया। अधिवक्ताओं ने शाम 3:30 बजे तक अपने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद शाम 4:00 बजे मतगणना का कार्य प्रारंभ हुआ। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई।

कुल 210 मत पडे़। मारुति नंदन आनंद को 115 मत मिले और रामकरण एडवोकेट को 92 मत मिले। मारुति नंदन आनंद 23 मतों से विजयी हुए। महामंत्री पद पर विकास कुमार पांडेय को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। अन्य पदों पर भी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।जीत के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष तथा महामंत्री का अधिवक्ता द्वारा माल्यार्पण व मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश नारायण त्रिपाठी,पूर्व अध्यक्ष श्याम नारायण सिंह, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, विकास कुमार पांडेय एडवोकेट, प्रफुल्ल द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह, अनिल सिंह, अमित पांडेय, सुशील पांडेय आदि मौजूद रहे।

Back to top button