fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौली में महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का हल्लाबोल, पुलिस से नोंकझोक

चंदौली। बेतहाशा बढ़ रही महंगाई के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन कर रहे सपाइयों की पुलिस के साथ नोंकझोक भी हुई। मुगलसराय के चकिया तिराहे से लेकर सपा कार्यालय तक आंदोलन की अलख जगाई। इस दौरान रिक्शा ट्राली पर स्कूटी व ट्रैक्टर को हाथों से खींच कर जुलूस निकाला। सरकार के विरोध में नारेबाजी की।

सपाइयों ने कहा कि भाजपा शासनकाल में महंगाई अपने चरम पर पहुंचती जा रही है। लगातार डीजल, पेट्रोल व गैस के दाम बढ़ रहे हैं। महंगाई से जनता कराह रही है। सरकार का मूल्यों का नियंत्रण नहीं रह गया है। केंद्र से मोदी और प्रदेश के योगी सरकार की विदाई का समय नजदीक आता जा रहा है। कहा किसान बिल वापसी को लेकर महीनों से धरने पर बैठे हैं। बेरोजगार रोजगार के लिए भटक रहे हैं। व्यापारी त्रस्त हैं। लेकिन सरकार मनमाने तरीके से देश को बेचने का काम कर रही है। इस मौके पर संतोष यादव, महासचिव नफीस अहमद, जिला पंचायत सदस्य सुदामा यादव, सयुस के पूर्व अध्यक्ष चकरू यादव, किसान नेता केदार यादव, मनोज प्रधान, सभासद विनय यादव डब्बू, रामविलास प्रधान, अशोक सभासद, स्नेहिल भारती, प्रदीप यादव, धीरज यादव, प्रिंस मिश्रा, अमित श्रीवास्तव, संजय चैहान, सोनू वर्मा, सचिन प्रजापति, राजू सेठ आकिब, उपेंद्र फौजी, रजत वर्मा, राजेश यादव, वीरेंद्र यादव, सरजून यादव, गोलू यादव, जितेंद्र यादव जीतू आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Back to top button