fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चकिया क्षेत्र के पूर्व प्रधान को सपा ने दी बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश सचिव बनने पर जोरदार स्वागत

 

चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की संस्तुति के बाद समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर राजपाल कश्यप ने चकिया क्षेत्र के बलिया खुर्द गांव के पूर्व प्रधान कमलेशपति कुशवाहा को समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नामित किया है।


नवागत प्रदेश सचिव कमलेशपति कुशवाहा का चकिया समाजवादी पार्टी कार्यालय पर प्रथम आगमन पर पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एडवोकेट और सपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। प्रदेश सचिव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहंुचाते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का कार्य करूंगा। आने वाले 2022 विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करने का प्रयास रहेगा। इस दौरान रामकृत एडवोकेट, विजय सोनकर, मुस्ताक अहमद खान, अरुण यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Back to top button