fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

फरारी काट रहे दुष्कर्म के आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने भेजा जेल

चंदौली। नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने बुधवार को सघन तिराहे से गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिय। इस सबंध में सकलडीहा प्रभारी निरीक्षक अवनीश राय ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग से दुष्कर्म हुआ था। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने तहरीर देकर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। तहरीर के आधार पर दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया था। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगी थी। बुधवार को सूचना मिली कि आरोपी कस्बा के सघन तिराहे पर मौजूद हैं और कहीं भागने की फिराक में है। सूचना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस टीम ने आरोपित रणजीत कुमार उर्फ विकास कुमार निवासी दुदौली को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

Back to top button