fbpx
वाराणसी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वाराणसी दौरा, काल भैरव मंदिर में किया दर्शन, दशाश्वमेध घाट पर देखेंगी गंगा आरती

वाराणसी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने एक दिवसी काशी दौरे पर पहुंच गई है। एयरपोर्ट पर सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनकी अगवानी की। बाबतपुर एयरपोर्ट से राष्ट्रपति मुर्मु कालभैरव मंदिर दर्शन के लिए पहुंची। मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद श्री काशी विश्वनाथ धाम में जाकर हाजिरी लगाएंगी। बाबतपुर एयरपोर्ट से गंगा घाट तक चौक-चौराहे जगमगा रहे हैं।

राष्ट्रपति दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की आरती भी देखेंगी। मां गंगा की आरती उतारने के साथ ही षोडशोपचार पूजन करके देशवासियों के कल्याण की कामना करेंगी। गंगा सेवा निधि के नौ अर्चक आरती उतारेंगे। 21 कन्याएं भी मां गंगा को चंवर डुलाएंगी। घाट का कोना-कोना दीपों से जगमगाएगा।

काशी विश्वनाथ धाम पर भी भव्य सजावट की गई है। धाम में रेड कार्पेट बिछाए गए हैं। गंगा आरती के दौरान दशाश्वमेध घाट पर आड देव दीपावली जैसा नजारा देखने को मिलेगा। राष्ट्रपति मुर्मू करीब चार घंटे तक शहर में रहेंगी। शाम सवा सात बजे के लगभग राष्ट्रपति विशेष विमान से दिल्ली लौट जाएंगी।

Back to top button