fbpx
वाराणसी

वाराणसी : प्रभु नारायण पांडेय बने सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, शशिकांत दूबे महामंत्री

वाराणसी। पूर्वांचल के सबसे बड़े अधिवक्ता संगठन दी सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर प्रभुनारायण पांडेय 223 मतों से विजयी घोषित हुए। उनके नजदीकी प्रतिद्वंदि मुरलीधर सिंह को 1698 वोट मिलें, जबकि प्रभुनारायण पांडेय को 1931 वोट मिले। महामंत्री पद पर शशिकांत दूबे और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गिरिजेश सिंह नवनिर्वाचित हुए।

महामंत्री पद पर शशिकांत दूबे ने 1533 मत प्राप्त किए। उन्होंने राजेश कुमार गुप्ता को 684 मतों से हराया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गिरिजेश कुमार सिंह को 919 मत मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अंजनी श्रीवास्तव सर्वाधिक 717 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए। संयुक्त मंत्री (प्रशासन) पद पर रतनदीप सिंह ‘रतन’ जीते।

संयुक्त मंत्री (प्रकाशन व पुस्तकालय) पद पर महेश कुमार तिवारी, आय-व्यय निरीक्षक पद पर मनोज कुमार शुक्ल, कोषाध्यक्ष पद पर लाल बहादुर लाल विजयी हुए। प्रबंध समिति (15 वर्ष से अधिक वकालत) के छह पदों पर शैलेश कुमार पांडेय, आशीष कुमार सिंह, गुरु प्रसाद यादव, मनोज कुमार शर्मा, उमेश कुमार सिंह और सूर्यभान सिंह विजयी हुए।

प्रबंध समिति (15 वर्ष से कम वकालत) के छह पदों पर अनूप कुमार, प्रेमचंद्र मिश्रा, सुशील कुमार श्रीवास्तव, चंद्र भान मौर्य, आशीष कुमार चौहान व राहुल सिंह विजयी हुए। सेंट्रल बार एसोसिएशन भवन में देर शाम मतगणना पूरी होने के बाद वरिष्ठ समिति के अध्यक्ष राधेलाल श्रीवास्तव ने चुनाव परिणाण घोषित किया।

Back to top button