
चंदौली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चकिया की नगर टीम की घोषणा कर दी गई है। इसके अनुसार सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक पांडेय को नगर अध्यक्ष बनाया गया है। रीता पांडेय व सत्यप्रकाश गोंडी को नगर उपाध्यक्ष चुना गया है। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं।
संगठन की नगर मंत्री अनुराधा कुमारी को बनाया गया है। नगर सह मंत्री रोहित, तनुश्री, अभी उपाध्याय एवं राहुल चौबे बनाए गए हैं। अभाविप एसएफएस में संयोजक के रूप में राहुल गुप्ता व नीलेश को चुना गया है। एसएफडी में दीपक विश्वकर्मा और सौरभ गुप्ता को चुना गया है। राष्ट्रीय कला मंच का दायित्व दिव्या एवम प्यासा को सौंपा गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पूरी ईमानदारी के साथ अपने दायित्व निभाने का भरोसा दिलाया।