fbpx
ख़बरेंचंदौली

साइबर क्राइम टीम ने वापस कराए 26 हजार, जालसाजों ने लोन दिलाने के नाम पर बनाया था शिकार  

चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह और पुलिस उपाधीक्षक आशुतोष के मार्गदर्शन में साइबर क्राइम थाना प्रभारी वीरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। ठगी के शिकार जिले के धीना थाना के बरिला गांव निवासी वीरेन्द्र कुमार, पुत्र अर्जुन राम के 26,800 रुपये वापस कराए। जालसाजों ने लोन दिलाने के नाम पर वीरेंद्र कुमार को अपना शिकार बनाया था।

 

पीड़ित ने 6 अगस्त को साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू की। साइबर क्राइम टीम की त्वरित और सक्रिय कार्रवाई के चलते पीड़ित का ठगी किया गया पूरा धनराशि वापस कराया गया। यह कार्रवाई साइबर क्राइम के तहत की गई ठगी के मामलों में तेजी से राहत दिलाने की दिशा में एक बड़ी सफलता है। ठगी के शिकार हुए वीरेन्द्र कुमार ने पुलिस अधीक्षक और साइबर क्राइम टीम को तहे दिल से धन्यवाद ज्ञापित किया। साइबर क्राइम थाने के प्रभारी अधिकारी वीरेन्द्र कुमार, आरक्षी अनिल कुमार, आरक्षी आशुतोष भारद्वाज और मोहम्मद नौशाद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साइबर क्राइम टीम की इस प्रभावी कार्रवाई से न सिर्फ पीड़ित को राहत मिली, बल्कि आम जनता के बीच भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता और पुलिस की तत्परता पर विश्वास बढ़ा है।

 

Back to top button