
मीरजापुर। मड़िहान थाना क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय विवाहित के साथ दुष्कर्म के आरोपित 22 वर्षीय युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि मंगलवार को खेत में शौच को गई विवाहिता के साथ उसी गांव के युवक ने दुष्कर्म किया। उसे जबरन पकड़कर खेत में बने एक खाली घर में ले गया और अपने कुकृत्य को अंजाम दिया।
पुलिस ने अनुसार थाना मड़िहान पर पीड़िता की मां तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि उसकी 19 वर्षीय विवाहित पुत्री, मंगलवार को शाम सात बजे शौच के लिए घर से बाहर गई थी कि घात लगाकर बैठे उसी गांव के रहने वाले एक युवक ने उसकी पुत्री को जबरदस्ती पकड़कर खेत में स्थित खाली पड़े मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया। किसी को घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। तहरीर के आधार पर मड़िहान पुलिस कार्रवाई में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बुधवार को दोपहर एक बजे आरोपित विकास को कस्बा नदिहार तिराहा वाहन स्टैंड के पास से कर लिया।