fbpx
जौनपुरराजनीतिराज्य/जिला

सपा की झोली में गिरी मल्हनी विस सीट, जानिए जीत-हार का गुणा-गणित

जौनपुर। मल्हनी विधान सभा सीट पर सपा की साख और बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। भाजपा के लिए भी इस जीत के काफी मायने थे। सीएम योगी आदित्यनाथ खुद प्रचार के लिए जौनपुर आ चुके थे। लेकिन सपा उम्मीदवार और दिवंगत नेता पारसनाथ यादव के पुत्र लकी यादव सपा के लिए भी लकी साबित हुए। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी धनंजय सिंह को 4459 मतों से हरा उपचुनाव जीत लिया।

सपा के लकी यादव को 72834 वोट, निर्दल प्रत्याशी धनंजय सिंह को 68375, भाजपा के मनोज सिंह को 28781, बसपा उम्मीदवार जयप्रकाश को 25126 और कांग्रेस के डा. राकेश मिश्रा को 4459 मत प्राप्त हुए।

वैसे तो विधानसभा सीट की लड़ाई त्रिकोणीय मानी जा रही थी। लेकिन भाजपा उम्मीदवार मनोज सिंह कभी भी मुकाबले में नजर नहीं आए। लकी यादव और धनंजय सिंह के बीच सीधी टक्कर रही। लकी यादव ने पहले चक्र की गणना में बढ़त बनाई। लेकिन दूसरे ही राउंड में धनंजय सिंह से पीछे हो गए। इसके बाद धनंजय सिंह 12वें चक्र तक बढ़त बनाए रहे। लेकिन 13वें राउंड तक आते-आते लकी यादव 1696 वोटों से धनंजय से आगे हो गए। इसके बाद लकी का अपने प्रति़द्वंदी से वोटों का फासला बढ़ता ही गया। अंत में यह सीट सपा की झोली में आ गिरी।

Leave a Reply

Back to top button