fbpx
चंदौलीसंस्कृति एवं ज्योतिष

आज का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन, क्या होगा लाभ, किन चुनौतियों का करना होगा सामना

आज 21  अगस्त रविवार का दिन है। ज्योतिषाचार्य रामचरण शास्त्री बता रहे कि राशिफल के हिसाब से कैसा बीतेगा आज का दिन। किन राशि के जातकों को होगा लाभ। किन्हें चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

 

मेष (चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ)

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी से विवाद की आशंका बनी हुई है। प्रेम संबंधों में आप एक दूसरे के प्यार में डूबे नजर आएंगे,जिसके कारण आप लोगों की भी परवाह नहीं करेंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है। परिवार में किसी सदस्य को विदेश में नौकरी मिलने से सभी लोग प्रसन्न रहेंगे।

 

वृष (,,,,वा,वी,वु,वे,वो)

आज के दिन स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। नौकरी में अधिकारियों से वाद विवाद होने के कारण आपके मन में उलझने रहेंगी और आपका प्रमोशन भी रुक सकता है। परिवार में यदि आपका कोई वरिष्ठ सदस्य आपसे नाराज है,तो आपको उनसे माफी मांगने की पूरी कोशिश करनी होगी।

 

मिथुन (क,की,कु,,,के,को,ह)

आज के दिन मिलाजुला रहेगा। आपके घर परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आपको किसी सरकारी योजना का भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरीके से लाभ मिलता दिख रहा है। अधिकारी भी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। आपको व्यावसायिक योजना में भविष्य के लिए निवेश करना बेहतर रहेगा,बाद में आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे।

 

कर्क (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो)

आज के दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि लेकर आएगा। राजनीति और सामाजिक कार्यों से संबंधित आपको कुछ मीटिंग में जाना पड़ सकता है,जहां आपकी बात को मान-सम्मान दिया जाएगा,जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अगर आपके सामने कोई धन से संबंधित समस्या चली आ रही है,तो उसके लिए आप अपने भाइयों से मदद मांग सकते हैं।

 

सिंह (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे)

आज के दिन भाग्य का साथ मिलेगा। साझेदारी में व्यवसाय कर रहे लोगों के कुछ नए संपर्क बन सकते हैं। यदि कोई कानूनी मामला लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था,तो वह भी सुलझेगा और व्यावसायिक परियोजनाओं में भी आप काफी धन लगाएंगे। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे,तो उसे भी आप पूरा एंजॉय करेंगे।

 

कन्या (टो,पा,पी,पू,,,ठे,पे,पो)

आज का दिन व्यस्तता वाला रहेगा। जिम्मेदारियों के चलते परेशान रहेंगे,जिसके कारण आप अपने किसी भी कार्य को समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे। व्यापार कर रहे लोगों के आसपास नए अवसर होंगे,जिन्हें पहचान कर उनसे लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलती दिख रही है और उनका प्रभाव भी पड़ेगा।

 

तुला (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते)

आज के दिन विशेष रूप से फलदायक रहेगा। यदि कोई निवेश करना चाहे,तो उसके लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा अवश्य करें,तो वह भविष्य में आपको अच्छा निवेश दे सकता है। आपके अंदर एक नयी ऊर्जा का संचार रहेगा। आपको खाली बर्बाद नहीं करना है,इसलिए आपको व्यापार के लिए योजना बनाकर लाभ कमाने पर ध्यान देना होगा।

 

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यू)

आज के दिन आपके लिए प्रसन्नता लेकर आएगा। कानूनी मसला लंबे समय से चल रहा था,तो उसमें जीत मिलती दिख रही है। प्रभावशाली लोगों से आपके संबंध स्थापित होंगे। वर्क फ्रॉम होम कर रहे इन लोगों को अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ नहीं करना है। योग व व्यायाम को भी अपनी दिनचर्या में शामिल करना होगा।

 

धनु (ये,यो,भा,भी,भू,धा,,,भे)

आज के दिन पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा। आपकी आय के साधन बढ़ने से आपकी आय में वृद्धि होगी और अपनी धन संबंधित समस्याएं सुलझा लेंगे। अपनी कमजोरियों को आपको किसी के आगे नहीं आने देना है,नहीं तो वह इसका पूरा फायदा उठाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नए अधिकार सौपे जाएंगे।

 

मकर (भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि)

आज का दिन मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को मेहनत के अनुसार लाभ मिलेगा,जिसके कारण उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। कारोबारियों का उनके क्षेत्र में आज प्रभाव पड़ेगा और उनके तेज के सामने उनके शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। आपको किसी भी सौदे को बहुत ही सावधानी से करना होगा,नहीं तो वह गलत भी हो सकता है।

 

कुंभ (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द)

आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहेगा। आपके मन में कुछ उलझने रहेंगी,जिनको लेकर आप परेशान रहेंगे,जिसके कारण आप किसी से कुछ भी नहीं बोलेंगे और ध्यान नहीं देंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है,नहीं तो आपका कड़वा बोलना आपके किसी परिजन को बुरा लग सकता है। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर पूरा साथ देंगी।

 

मीन (दा,दु,,,दे,दो,चा,चि)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आपके कुछ महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित होंगे,जिनसे मिलकर आप अपने आपको प्रभावशाली बना पाएंगे। आपको परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की अपेक्षाओं का सामना करना होगा। व्यवसाय कर रहे लोग अपने किसी काम को मिलने से प्रसन्न रहेंगे,लेकिन आपको किसी कार्य से संबंधित यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।

Back to top button