
चंदौली। नियामताबाद ब्लाक में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इसमें 17 जोड़ों की शादी हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार कराई गई। वहीं एक जोड़े का निकाह कराया गया। जिलाधिकारी ईशा दुहन व विधायक रमेश जायसवाल समेत अफसरों व जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 17 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। वहीं काजी ने एक जोड़े का निकाल कराया। नवविवाहित जोड़ों को आगे के जीवन के लिए शुभकामनाएं व आशीर्वाद के साथ ही प्रमाणपत्र भी सौंपा गया। शासन स्तर से प्रत्येक जोड़े की शादी के लिए 51 हजार रुपये बजट दिया गया है। इसमें 35 हजार रुपये धनराशि वर-वधू के खाते में जाएंगे। वहीं 10 हजार रुपये के उपहार और छह हजार बारातियों के स्वागत, जलपान आदि में खर्च किए जाते हैं।