fbpx
संस्कृति एवं ज्योतिष

राशिफल : इन राशि के जातकों को मिलेगा किस्मत का पूरा साथ, देखें अपने किस्मत का हाल

आज 14 नवंबर, 2022 सोमवार है। राशिफल के अनुसार आज के दिन सभी राशियों को कई क्षेत्रों में जहां लाभ मिलने वाला है तो वहीं आज कुछ राशियों को सतर्क रहने की भी आवश्यकता है। आइए ज्योतिषविद विमल जैन से जानते हैं कैसा रहेगा सभी जातकों के लिए सोमवार का दिन।

मेष : व्यावसायिक पक्ष के प्रति असंतोष, सोचे हुए कार्य अधूरे, समस्याओं की अधिकता, मन दुविधामय, व्यक्ति विशेष से विश्वास की आशंका।

वृषभ : विविध पक्षों में अनुकूलता, किसी पुराने विवाद का समापन, सुख-सुविधा में वृद्धि, शुभ भावनाओं का उदय, आत्मिक शांति, जनकल्याण में रुझान।

मिथुन : विचारित योजना फलीभूत, प्रगति का सुयोग, व्यापार में धन निवेश, नसम्पर्क से कुछेक मसले हल, मनोरंजन में रुचि, व्यक्तित्व विकास, यात्रा संतोषजनक ।

कर्क : आरोग्य सुख, मित्रों से अपेक्षित सहयोग, पारिवारिक वातावरण मनोनुकूल, आपसी सद्भाव, संतान पक्ष से चिंता कुछ कम, उत्साह में वृद्धि, यात्रा सफल।

सिंह : घरेलू कठिनाइयों से चिंता, मित्रों से मतभेद उपस्थित, इच्छित कार्यों में अड़चनें, आर्थिक प्रगति में बाधा, विवाद की आशंका।

कन्या : मनोकामना पूर्ण होने की ओर, धन संचय में प्रवृत्ति, आमोद-प्रमोद के साधन सुलभ, पठन-पाठन में अभिरुचि, स्थान-परिवर्तन की दिशा में कार्यक्रम |

तुला : निराशा का समापन, व्यवसाय में धन निवेश, बौद्धिक क्षमता का विकास, इच्छानुकूल घटना घटित, विवादास्पद मसला सुलझने की ओर, वाहन सुख।

वृश्चिक : स्वास्थ्य सुधार पर, सद्विचारों का उदय, धर्म के प्रति आस्था, विरोधी हानि पहुँचाने की कोशिश में, भौतिक सुख, अधीनस्थ सहयोगी से सहयोग।

धनु : समस्याओं से चिन्ता, पारिवारिक कष्ट, किसी से विश्वासघात की आशंका, वाद-विवाद से अशांति, स्वजनों से तनाव, वाहन से दुर्घटना संभव।

मकर : सामयिक कार्यों में सफलता, मित्रों के माध्यम से कठिनाइयों का समापन, प्रेम-मिलाप में रुचि, परोपकार की भावना जागृत, स्वाध्याय में रुझान।

कुम्भ : योजना की शुरुआत, उच्चाधिकारियों से सम्पर्क, लाभ का सुयोग, परिवार में मधुरता, व्यक्तित्व का विकास, महत्वपूर्ण सफलता।

मीन : व्यापारिकवातावरण मनोनुकूल, जिन्दगी में सुख के जरूरी साधन सुलभ, राजकीय पक्ष से सहयोग, घरेलू समस्याओं का समाधान, सफलता।

Back to top button