
आज 25 नवंबर, 2022 शुक्रवार है। राशिफल के अनुसार आज के दिन सभी राशियों को कई क्षेत्रों में जहां लाभ मिलने वाला है तो वहीं आज कुछ राशियों को सतर्क रहने की भी आवश्यकता है। आइए ज्योतिषविद विमल जैन से जानते हैं कैसा रहेगा सभी जातकों के लिए शुक्रवार का दिन।
मेष : इस राशि के जातकों को शंका-कुशंका प्रभावी, व्यापारिक प्रगति में बाधा, पुरुषार्थ के प्रति अरुचि, जोखिम के कार्य से नुकसान, सुखसाधन में कमी, क्रोध की अधिकता।
वृषभ : इस राशि के जातकों को अधूरी नवयोजना की शुरुवात हेतु मित्रों से विचार विमर्श, कुछेक समस्याएँ सुलझने की ओर, बुद्धि चातुर्य से संकल्प सिद्धि, आपसी संबंधों में मधुरता।
मिथुन : इस राशि के जातकों को दिनचर्या व्यवस्थित, पराक्रम से कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में अनुकूलता, धार्मिक कृत्य सम्पन्न, पारस्परिक संबंधों में प्रगाढ़ता, वाद-विवाद की निवृत्ति।
कर्क : इस राशि के जातकों को सामयिक सिद्धि का प्रयास सार्थक, पुराने विवाद के समापन होने से खुशी, कार्य-व्यवसाय में लाभ, राजनैतिक कृत्यों में अभिरुचि, यात्रा संतोषजनक।
सिंह : इस राशि के जातकों को आरोग्य सुख में कमी, कार्यो में गतिरोध, प्रियजनों से आपसी तकरार होने की आशंका, क्रोध की अधिकता, वाहन से भय, चोट-चपेट की संभावना।
कन्या : इस राशि के जातकों को पठन-पाठन में अभिरुचि, पारिवारिक कठिनाइयों में कमी, यश-मान-प्रतिष्ठा परक कृत्य सम्पन्न, साहसिक प्रयास प्रगति पर, मौज मस्ती में व्यय।
तुला : इस राशि के जातकों को कार्य-व्यवसाय में प्रगति हेतु मित्रों के सहयोग हेतु विचार-विमर्श, धन सम्पत्ति विषयक मसला पक्ष में सुलझने को, स्थान-परिवर्तन में कार्यक्रम।
वृश्चिक : इस राशि के जातकों को शुभ भावनाओं के उदय से शांति, किसी के माध्यम से महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल, अधिकारी वर्ग से अनुकूलता, प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता, यात्रा सार्थक।
धनु : इस राशि के जातकों को सुख-साधन में कमी, कार्यो में अड़चनें, पारिवारिक समस्याओं से मन अशांत, प्रियजनों से विश्वासघात की आशंका, लाभार्जन का मार्ग अवरुद्ध।
मकर : इस राशि के जातकों को सामाजिक कृत्यों में अभिरुचि, विचारित कार्यों में अनुकूलता, जटिल समस्या का समाधान, आमोद-प्रमोद के साधन सुलभ, दाम्पत्य जीवन में प्रगाढ़ता।
कुम्भ : इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति के सुधार के लिए नवयोजना पर मित्रों से विचार विमर्श, धर्म में रुझान, प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता, आय के नवीन स्रोत, सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि।
मीन : इस राशि के जातकों को विशिष्ट जनों के सम्पर्क से कार्यो में महत्वपूर्ण सफलता, मान-सम्मान-पस्ककृत्य, पुराने विवाद के समापन से खुशी, परोपकार में प्रवृत्ति, आत्मिक शांति ।