fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : पत्नी से झगड़ा करने के बाद युवक ने पी शराब और लगा दी गंगा में छलांग, ऐसे बची जान

चंदौली। जनपदवासी युवक ने बुधवार की शाम राजघाट पुल से गंगा में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। गोताखारों की मदद से युवक की जान बचाई गई। सूचना के बाद पहुंचे परिजन उसे साथ ले गए। पत्नी से झगड़ा होने के बाद नशे में युवक गंगा में कूद गया।

 

लोगों के अनुसार साहूपुरी के बखरा निवासी छेदी साहनी (26 वर्ष) का किसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ा हो गया। इसके बाद शराब के नशे में युवक राजघाट पुल पर पहुंचा और नीचे छलांग लगा दी। आसपास के लोगों की नजर पड़ी तो शोर मचाना शुरू किया। वहीं पुलिस को भी सूचना दी। घटना के बाद सूजाबाद चौकी इंचार्ज अखिलेश राय मौके पर पहुंचे। उन्होंने गोताखोरों की मदद से युवक को पानी से बाहर निकालवाया। वहीं परिजनों को घटना की जानकारी दी। उसे अपने साथ लेकर चले गए। सूचना के बाद पहुंचे परिजन युवक को अपने साथ ले गए। युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Back to top button