fbpx
चंदौलीप्रशासन एवं पुलिसराज्य/जिला

चंदौलीः अफसर किसानों से दान में मांगेगे भूसा, ई-मेल व वाट्सएप पर रोज करेंगे अपडेट

चंदौली। गोवंश आश्रय स्थल में रखे गए पशुओं के लिए निवाले की दिक्कत नहीं होगी। अधिकारियों को किसानों से दान में भूसा मांगने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं ई-मेल आईडी व वाट्सएप के जरिए संग्रहण की रिपोर्ट मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय को रोजाना अपडेट करेंगे। गोवंश आश्रय स्थलों में हमेशा चारे की उपलब्धता बनाए रखने के उद्देश्य से पहल की गई है। हालांकि, अधिकारी इसमें दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। अभी तक लक्ष्य के सापेक्ष महज 10 फीसद ही भूसा संग्रह किया जा सका है। ऐसे में जिलाधिकारी संजीव सिंह ने सभी बीडीओ को पत्र लिखकर इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

4431 क्विंटल भूसा संग्रहण का लक्ष्य
जिले में 5571 बेसहारा पशु चिह्नित किए गए हैं। वहीं जिला प्रशासन की ओर से 4431 क्विंटल भूसा संग्रहण का लक्ष्य रखा गया है। इसमें 7536  क्विंटल भूसा दान-दाताओं से इकट्ठा करना है। नौगढ़ ब्लाक में 2650, बरहनी 2920, सकलडीहा 3540, चहनियां 4070, धानापुर 6040, नियामताबाद 6960, चंदौली 4310 व शहाबगंज में 3516 क्विंटल भूसा संग्रहण का लक्ष्य निर्धारित है। इसमें प्रत्येक ब्लाक से 840 क्विंटल भूसा दान में प्राप्त करना है।

रोजाना दोपहर तीन बजे करेंडे अपडेट
खड विकास अधिकारियों को नियमित तीन बजे भूसा संग्रह की रिपोर्ट मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय को अवगत करानी है। बीडीओ वाट्सएप नंबर 9839387664 व 7007021426 के साथ ही ई-मेल आईडी cvoahcd-up@nic.in पर भेजनी होगी। वहीं प्रत्येक शुक्रवार को साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट भी सीवीओ दफ्तर को भेजनी होगी।

लापरवाही पर होगी कार्रवाई
जिलाधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि भूसा संग्रह की जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपी गई है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुस्ती मिली तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई तय है।

Back to top button