
चंदौली। अलीनगर थाना के मोहम्मदपुर गांव में युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वहीं छानबीन में जुटी रही।
मोहम्मदपुर गांव निवासी पंचम बिंद की पुत्री सोनी कुमारी (18 वर्ष) कमरे में अंदर से सिटकनी बंद कर फांसी के फंदे से झूल गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर ग्रामीण भी जुट गए। लोगों ने शव को नीचे उतारा। वहीं पुलिस को सूचना दी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी रही। अभी तक घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस छानबीन कर रही है।