fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चकिया निकाय चुनाव की मिलने लगी सुगबुगाहट, अध्यक्ष पद सात माह से रिक्त

रिपोर्टः मुरली श्याम

चंदौली। संभावना है कि नगर पंचायत चकिया अध्यक्ष का पद अधिक दिन तक रिक्त नहीं रहेगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। आदर्श नगर पंचायत चकिया में अध्यक्ष का पद लगभग सात माह से रिक्त चल रहा है। चेयरमैन अशोक बागी का विगत वर्ष 24 सितंबर को निधन हो गया। विकास कार्य प्रभावित न हों इसके लिए तत्कालीन जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने आदर्श नगर पंचायत चकिया का चार्ज चकिया एसडीएम अजय मिश्रा को दिया था। आज भी वही इस पद को संभाल रहे हैं। अधिशासी अधिकारी मेही लाल गौतम ने रिक्त चल रहे अध्यक्ष पद पर उपचुनाव कराए जाने के संबंध में जिलाधिकारी चंदौली और राज्य निर्वाचन आयोग से पत्राचार किया है।

अशोक बागी ने तीन वर्ष संभाला कार्यकाल
अशोक बागी 2017 में हुए चुनाव में जीत दर्ज कर आदर्श नगर पंचायत चकिया के अध्यक्ष बने। उन्होंने 3 साल इस महत्वपूर्ण पद को बखूबर संभाला। अपने कार्यकाल के दौरान नगर में कई विकास कार्य कराए, जिनकी जनता को दरकार थी। जबकि कुछ कार्य अधूरा छोडकऱ चले गए। उन्होंने चकिया नगर में सीसीटीवी कैमरा, मॉडल शौचालय, कूड़े उठाने के लिए ई-रिक्शा, पेयजल पहुंचाने के लिए ई रिक्शा, नगर में सफाई के लिए टास्क फोर्स का गठन, लाइट कटने के बाद नगर को रोशन करने की व्यवस्था, सड़क, नगर के प्रत्येक सार्वजनिक स्थानों पर सूचक बोर्ड आदि कार्य कराए जिन्हें आज भी याद किया जाता है। हालांकि उनके निान के बाद कुछ कार्य जस के तस पड़े रह गए। राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख के साथ नगर निकाय चुनावों की तैयारी भी शुरू कर दी है। प्रदेश में दो नगर पालिका और एक नगर पंचायत अध्यक्ष सहित 20 सभासदों का पद उनके आकस्मिक निधन के चलते खाली चल रहा है। चकिया नगर पंचायत में वार्ड नंबर 10 सभासद का पद भी रिक्त चल रहा है। कोरोना काल में सभासद सरदार राजकुमार सिंह का निधन हो गया।

Leave a Reply

Back to top button