fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चकिया में बोले पूर्व राज्य मंत्री, अबकी बार बनेगी अखिलेश यादव की सरकार

 

चंदौली। समाजवादी पार्टी चकिया विधानसभा इकाई की ओर से गौड़ीहार में जनचौपाल आयोजित की गई। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्य मंत्री रामकिशोर बिंद ने समाज के लोगों को संबोधित किया। कहा कि डीजल पेट्रोल की कीमत दोगुनी कर जनता को महंगराई की आग में झोंक दिया गया। किसान भी इस महंगाई की मार झेल रहा है। अबकी बार प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार बनेगी।
पूर्व राज्य मंत्री ने कहा गंगा स्वच्छ नहीं हुई्रं। नमामि गंगे योजना में करोड़ो का घोटाला हुआ। आने वाले समय में इनको जनता बहुत बड़ा सबक सिखाने वाली है। 2022 में सरकार को उखाड़ फेकने के लिए हमारे बिंद समाज के लोग पूरी तरह से कमर कस लें और इस जुल्मी झूठी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंके। समाजवादी पार्टी की सरकार बनी प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का कार्य करेगी।


इंजीनियर प्रवीण कुमार सोनकर ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनाइए इस सरकार में किसान, नौजवान, छात्र, बेरोजगार सभी लोग खुश होंगेे। सब के साथ न्याय होगा। 2022 के चुनाव में अखिलेश यादव को सीएम बना कर प्रदेश की चाबी उनके हाथ में दीजिए।
इस दौरान सपा नेत्री राजप्रिया इंदू ने कहा बिंद समाज को भाजपा सरकार ने दबा कर रखा। इन्हें उठने का मौका तक नहीं दिया गया ना ही इनको 17 जाति को आरक्षण सूची में शाामिल किया गया। 2022 विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव मुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान हुए तो 17 जातियों को तत्काल प्रभाव से अनुसूचित जाति का दर्जा देने का कार्य समाजवादी पार्टी की सरकार में किया जाएगा। पूर्व विधायक पूनम सोनकर ने कहा कि चकिया विधानसभा क्षेत्र अति पिछड़ा क्षेत्र है, जितना भी समय मिला हमने काफी यहां पर विकास किया। बिंद समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाइए और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बना कर सत्ता की चाबी सौंपिए।
इस दौरान पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एडवोकेट, डॉ रामअधार जोसेफ, रामप्रवेश यादव, रामबरन, महमूद आलम, अश्वनी सोनकर, दशरथ सोनकर, अजय शेखर पुल्लू यादव, मृत्युंजय पांडे, राम लाल यादव, बचाउ प्रजापति, रमेश यादव, उस्मान गनी बबलू खान, संजय यादव उपस्थित रहे। संचालन डॉक्टर कैलाश बिंद और अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष प्रभु नारायण यादव ने किया।

Back to top button